Managing Director

Manager Message

सृष्टि के अस्तित्व काल से ही समाज की प्रगति एवं उत्कर्ष में व्यक्तित्व जीवन निर्माण में गुरुजनों शिक्षकों शिक्षिकाओं एवं मार्गदर्शक की भूमिका सर्वोपरि रही है समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति से लेकर उच्च सोपान पर आसीन व्यक्तित्व को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में उसका प्रेरणास्पद योगदान सर्वमान्य अगर रहा है
आप सभी उच्च गौरव वाली मान्यताओं एवं उपलब्धियों के प्रकाशित कीर्तिस्तंभ हैं जिनसे भावी पीढ़ी को सतत मार्ग प्रशस्त होने का सौभाग्य प्राप्त रहेगा आशा है आप इस गुरुत्तर दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ संपादित करने के लिए सदैव कृत संकल्पित रहेंगे आपके व्यक्तित्व एव कृतित्व से ही जनमानस को आत्म परिष्कार के साथ आगे बढ़ने का सदस्य संभल मिला है इस संस्था की स्थापना का निहित उद्देश्य बालिकाओं को उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण प्रदान करते हुए आदर्श संस्कारों के सृजन के साथ समाज की वर्तमान विषम चुनौतियों का समाधान अपने विवेक साहस धैर्य एवं हद इच्छा शक्ति के साथ करने की क्षमता विकसित करना है साथ ही उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने योग्य आत्मनिर्भर बनने की शक्ति प्रदान करना है जिससे वे आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में परिस्थितियों का अनुकूलन करते हुए अपने अस्तित्व के संरक्षण में सफल हो सके
इस संस्था की स्थापना का अवधि से ही रही बालिकाओं को शिक्षित करने की दिशा में व्यापक जनसमर्थन मिला है जिससे जनमानस की आकांक्षाओं अपेक्षाओं के अनुरूप संस्था सतत गतिशील है इसकी गरिमामई छवि बढ़ाने में आप सभी का अतुलनीय सहयोग सर्वथा प्रशंसनीय है